वीडियो मेकिंग ऐप TikTok पर जल्द ही यूजर्स तीन मिनट का वीडियो अपलोड कर पाएंगे। इस बात की जानकारी Matt Navarra ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट के ज़रिए एक स्क्रीनशॉट( screenshot) साझा किया है। जिसमें कहां गया है कि कुछ यूजर्स को इस फीचर का अर्ली एक्सेस दिया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी तौर पर TikTok की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।
Matt Navarra के ट्वीट में अटैच स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि, आपको टिकटॉक ऐप और डेस्कटॉप पर 3 मिनट तक का वीडियो अपलोड करने का अर्ली एक्सेस दिया जा रहा है। इसे ट्राई (TRY) करें और यह सुनिश्चित कर लें कि आपका ऐप अप-टू-डेट हो। ऐप या Tiktok.com पर अपने डिवाइस से वीडियो अपलोड करने का प्रयास करें।
भारत में Tik Tok भले ही बैन है, लेकिन कंपनी को यहाँ पूरी उम्मीद है कि सरकार इस पर लगा बैन हटा देगी। अमेरिका और चीन सहित दूसरे देशों में ये ऐप तेज़ी से फल फूल रहा है।
कीर्ति भाटिया