आज नए वर्ष का आगमन हो चुका है। 2021 के पहले महीने में ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि, कुछ समय पहले 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-37 पैसे बढ़ाए गए थे। वहीं डीजल की बात करें तो 25-31 पैसे तक महंगा किया गया था।
नवंबर महीने से अब तक पेट्रोल ₹2.66 प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। अगर डीजल की बात करें तो डीजल भी कम महंगा नहीं हुआ है डीजल भी ₹3.50 प्रति लीटर महंगा हो चुका है। आइए जानते हैं आज के दाम…
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 73.87 83.7.1
लखनऊ 74.19 83.57
कोलकाता 76.43 88.51
मुंबई 79.45 88.51
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पेट्रोल के भाव में किस चीज की कितनी हिस्सेदारी है तो आज हम आपको बताएंगे। जिस क़ीमत पर हम पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदते हैं उसका करीब 48 फीसदी बेस प्राइस यानी आधार मूल्य होता है। इसके बाद बेस मूल्य पर करीब 35 फीसदी एक्साइज ड्यूटी, 15 फीसदी सेल्स टैक्स और दो फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है।
कीर्ति भाटिया