दिसंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में सोने और चांदी की क़ीमत में जहां गिरावट आई तो वहीं इस हफ्ते सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। ये हफ्ता सोने के लिए बेहतरीन रहा है। सोने के दाम में तेजी आ रही है। MCX पर सोने का फरवरी वायदा 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी के साथ 50288 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
कल सोने-चांदी के भाव में तेजी आई। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की क़ीमत ₹42 चढ़कर ₹49812 प्रति 10 ग्राम पर खुला और तेजी की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी की क़ीमत में ₹648 की तेजी आई है। चांदी की क़ीमत आज ₹66191 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि, सोने ने इसी साल 57100 का उच्चतम स्तर भी छुआ था। इस हिसाब से सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से ₹7000 सस्ता है।
आइए आपको बताते हैं 6 शहरों का 10 ग्राम 24 कैरेट सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है,
शहर गोल्ड का भाव
दिल्ली ₹52,970
मुंबई ₹49,720
कोलकाता ₹51,770
चेन्नई ₹51,230
बंगलोर ₹51,495
केरल ₹51,685
शहर चांदी का भाव
दिल्ली ₹ 68200
मुंबई ₹68200
कोलकाता ₹68200
चेन्नई ₹71400
बैंगलोर ₹67500
केरल ₹68200
कीर्ति भाटिया